Loading ...

jamshedpur-सुखविंदर सिंह मिट्ठू सर्वसम्मति से सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान चुने गये।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

आगामी 3 साल के लिए सर्वसम्मति से सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर- शहीद बाबा दीपसिंह जी सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक प्रधान सरदार सुखविंदर सिंह मिट्ठू को सर्वसम्मति से सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया।
इस संबंध में महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने मीडिया को दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि सरदार सुखविंदर सिंह मिट्ठू को गुरु घर से अपार श्रद्धा और सेवा को देखते हुए आगामी 3 साल के लिए सर्वसम्मति से सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया है।

नवनिर्वाचित प्रधान सरदार सुखविंदर सिंह मिट्ठू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कमेटी ने उन पर जिस विश्वास से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे।

बताते चलें कि सरदार सुखविंदर सिंह मिट्ठू के पिताजी सरदार बलबीर सिंह जी ने लंबे समय तक सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार की सेवा निभाई थी और चेयरमैन पद भी रहे थे। सरदार सुखविंदर सिंह मिट्ठू को गुरु घर की सेवा करने का अनुभव विरासत मे मिला है।

महासचिव सरदार अविनाश सिंह का बड़ा बयान.

इस अवसर पर महासचिव सरदार अविनाश सिंह का बड़ा बयान भी सामने आया सरदार अविनाश सिंह ने कहा कि यह फैसला मात्र एक औपचारिक है। दर असल शहीद बाबा दीपसिंह जी के आशीर्वाद से सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारी गुरु घर की सेवा करने के लिए तन मन धन से तत्पर रहते हैं। उनका कहना है कि यदि कोई मन से गुरु घर की सेवा करना चाहे तो वह बिना किसी पद पर रहे भी कर सकता है।

गौरतलब है कि सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब की कमेटी में सरदार अविनाश सिंह खालसा समेत सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से और समर्पण भाव से गुरु घर की सेवा निभा रहे हैं। जिसकी सराहना सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब की संगत द्वारा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *