victory of-right-40 मिनट बहस के बाद मैनेजर बोला- सॉरी

victory of-right
SIKH MEDIA
Kirpan Is A Constitutional Right Of Sikh
शोरूम में कृपाण पर रोक से हंगामा:चंडीगढ़ के सिख युवक बोले- हमारे धर्म का अपमान किया
मणिपुर के इम्फाल में एक कपड़ों के शोरूम में सिखों की तलवार (कृपाण) को लेकर विवाद हो गया।
शोरूम के गार्ड ने दो सिख युवकों को कृपाण के साथ अंदर जाने से रोक दिया और कृपाण बाहर रखने को कहा। इस बात पर युवकों की गार्ड और फिर मैनेजर से तीखी बहस हो गई।सिख युवकों ने कहा कि वे कृपाण बाहर नहीं रख सकते, क्योंकि यह उनके धर्म से जुड़ा मामला है।
विवाद बढ़ने पर मैनेजर ने पुलिस बुलाने की चेतावनी दी, लेकिन युवक अपनी बात पर डटे रहे। करीब 40 मिनट तक बहस चलती रही।युवकों का आरोप है कि उनसे जानबूझकर कृपाण बाहर रखने को कहा गया, जिससे उनके धर्म का अपमान हुआ। उन्होंने कहा कि वे शोरूम मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और इसके लिए लीगल एक्सपर्ट से सलाह भी ली है।
हांलाकि वीडियो लास्ट में मैनेजर ने कहा कि छोटे कृपाण को हम नहीं रोकते, लेकिन आपके पास बड़ी तलवारें हैं। बहस के बाद मैनेजर ने सिख युवकों को सॉरी कहा और उन्हें शॉपिंग करने को कहा। लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि वो शॉपिंग नहीं करेंगे।
Explanation I: The wearing and carrying of Kirpans shall be deemed to be included in the profession of the Sikh religion.
This constitutional provision ensures that Sikhs have the right to wear and carry the Kirpan as an essential part of their faith.