Loading ...

jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नगर किर्तन के स्वागत एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

प्रधान सरदार सतबीर सिंह पालकी साहिब के सम्मान को लेकर तैयारियों में जुट गये हैं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर: आगामी 4 जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर रिफ्यूजी कालोनी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले नगर किर्तन के रुट चार्ट अनुसार नगर किर्तन टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब से होते हुए गोलमुरी मस्जिद के सामने से आगे बढ़ेगा। इसके लिए टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह पालकी साहिब के सम्मान को लेकर तैयारियों में जुट गये हैं। आज उन्होंने अपने टीम के साथ टुईलाडुंगरी केबल टाऊन टिनप्लेट गोलमुरी मस्जिद रोड का जायजा लिया।
इस बीच वह अपनी टीम के साथ गोलमुरी मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों से मिले। और उन्हें नगर किर्तन रुट की जानकारी दी। मस्जिद कमेटी ने सरदार सतबीर सिंह की बात गम्भीरता से सुना और उन्हें सहयोग करने का आश्वासन दिया। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष ने सरदार सतबीर सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया प्रयास कौमी एकता को बढ़ावा देने वाला है।

सरदार सतबीर सिंह ने मस्जिद कमेटी के साथ मिटींग के बाद मीडिया को बताया कि कमेटी नगर किर्तन का स्वागत बड़ी श्रद्धा और उत्साह से करेंगे। उन्होंने कहा कि मस्जिद कमेटी द्वारा नगर किर्तन में शामिल संगत के लिए खाने पीने के स्टॉल भी लगाएंगे और पालकी साहिब का स्वागत करने के लिए मैट भी बिछाई जाएगी। मस्जिद कमेटी द्वारा दिया गया यह आश्वासन कौमी एकता का मिसाल है।

इस बीच सरदार सतबीर सिंह ने रोड की साफ सफाई एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू और चाक चौबंद रखने के लिए गोलमुरी थाना प्रभारी से भी मिले। और गोलमुरी थाना प्रभारी को नगर किर्तन में पालकी साहिब के दर्शन के लिए आमंत्रित किया।

मस्जिद कमेटी के साथ बैठक में मस्जिद कमेटी के ओर से हाजी सुभान, मुन्ना ईब्राहिम,अध्यक्ष निजामुद्दीन जी सेक्रेटरी एमडी निशात, राजूल हसन, सईद सलीम, तैयब्ब खान, फिरोज आलम, रिंकू एवं लड्डन तथा टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सतबीर सिंह प्रधान जसवंत सिंह, सतपाल सिंह, बलबीर सिंह, हरदीप सिंह, मनोहर सिंह, सरबजीत सिंह, भगत सिंह, करनैल सिंह, दिलबाग सिंह, सोनू पदरी,राजू पेंटर आदि मौजूद थे।



Big Breaking-गुरचरण सिंह बिल्ला एवं बलवंत सिंह शेरों ने सुरजीत सिंह खुशीपुर के हक में समर्थन दिया।



Sad News-बिष्टुपुर गुरुद्वारा के ट्रस्टी नवतेज सिंह के छोटे भाई प्रभपाल सिंह का निधन.



jamshedpur-HPV वैक्सीनेशन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद जुगसलाई में हुआ उद्घाटन बच्चियों को होगा लाभ.



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव :प्रत्याशी मानावाल समर्थकों समेत पहुंचे सीजीपीसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *