Loading ...

jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 27 दिसंबर को मनाया जाएगा।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

श्री अखंड पाठ साहिब के उपरांत किर्तन दरबार सजाया जाएगा।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर:सोनारी स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 27 दिसंबर दिन शनिवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा।
इस संबंध में तैयारियों की जानकारी के लिए सिख मीडिया द्वारा सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह से खास मुलाकात की गई।
प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि सोनारी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा से मनाया जाएगा। इसके लिए पिछले 17 दिसंबर से ही संगत द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी 17 दिसंबर से लेकर लगातार 24 दिसंबर तक निकाली गई। जिसमें संगत का भरपूर सहयोग रहा। संगत ने प्रत्येक दिन प्रभात फेरी का स्वागत बढ़चढ़ कर किया। जगह जगह सिख श्रद्धालुओं ने अरदास करवाई और अपना योगदान दिया।
उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात का उल्लेख करते हुए कहा की गुरुद्वारा साहिब में स्थित सुखासन स्थान पर संगत ने साफसफाई की और गुरुद्वारा साहिब में रखे गए 10 स्वरुप को मर्यादा अनुसार सुखासन स्थान पर विराजमान किया। इस बीच संगत द्वारा “सतनाम श्री वाहेगुरु जी” का जाप निरंतर चल रहा था।
आज यानी 25 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ आरंभ किया गया। जिसका समापन 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगा।(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

श्री अखंड पाठ साहिब के उपरांत किर्तन दरबार सजाया जाएगा। जिसमें स्त्री सत्संग सभा की बिबियां और हजूरी रागी एवं हेडग्रंथी साहिब भाई रामप्रीत सिंह जी तथा भाई मनप्रीत सिंह टाटानगर वाले अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। उपरांत प्रबंधक कमेटी द्वारा समूह संगत से कुछ जरुरी बेनती करेंगे। उसके बाद विश्व शांति और सिख समुदाय की चढ़दीकला के लिए अरदास के उपरांत दिवान की समाप्ति होगी।
कार्यक्रम के अंत में गुरु का अतूट लंगर बरताया जाएगा।
इस बीच सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समस्त पदाधिकारियों ने जमशेदपुर के समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम में हाजरी भरकर गुरु घर की खुशी प्राप्त करें।


jamshedpur-बलबीर कौर को पदयात्रा मे बाटा चौक रेलवे फाटक चौक में भारी जन समर्थन मिला.


jamshedpur-ਜੋ ਅਵਾਰਡ ਸਾਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਹੈ, ਉਹ ਕਿਸੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਜਾਂ ਸੰਸਥਾ ਦਾ ਨਹੀਂ-ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ. ਭਗਵਾਨ ਸਿੰਘ


jamshedpur-बिस्टूपुर में SAPPHIRE RESTRO, CAFE’ BAR का उद्घाटन। सीजीपीसी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


Good News-मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने किया सम्मानित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *