Loading ...

jamshedpur-शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा से 21 दिसंबर को शहीदी चेतना मार्च निकाला जाएगा।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

sikh media jamshedpur

गुरमुखी क्लास के बच्चे स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं एवं सिख युवाओं के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समूह पदाधिकारी शामिल होंगे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स,रिफ्यूजी कालोनी, बीबी इंद्रजीत कौर( President Istri Satsang Sabha Gourishanker Road),गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।(नीचे पढें पूरी खबर)

जमशेदपुर: शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा साहिब सीतारामडेरा से आगामी 21 दिसंबर दिन रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग सभा एवं सिख नौजवान सभा के सहयोग से माता गुजर कौर एवं बाबा अजीत सिंह बाबा जुझार सिंह बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह के शहीदी को समर्पित दूसरा विशाल चेतना मार्च का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गुरमुखी क्लास के बच्चे स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं एवं सिख युवाओं के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समूह पदाधिकारी शामिल होंगे।

इस संबंध में सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने मीडिया को बताया कि शहीदी सप्ताह को समर्पित इस वर्ष यह दूसरा चेतना मार्च गुरुद्वारा साहिब सीतारामडेरा से ठीक सुबह 7:30 बजे आरंभ होगा। जो सीतारामडेरा के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ वापस सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में समापन होगा।

इस विशाल चेतना मार्च में गुरमुखी क्लास के बच्चे सफेद पैंट शर्ट एवं सफेद सूट शलवार एवं स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं सफेद सूट शलवार पहनकर चेतना मार्च में गुरबाणी शबद किर्तन गायन करते हुए चलेंगी। बच्चे हाथ में शहीदों के प्रति जागरूक करने वाली लिखी गई पंक्तियों की तख्तियां पकड़कर चेतना मार्च की शोभा बढ़ायेंगे। जिससे चेतना मार्च का आलौकिक दृश्य देखने को मिलेगा। चेतना मार्च के समापन पर संगत के लिए सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में चाय नाश्ते का लंगर वरताया जाएगा।
महासचिव सरदार अविनाश सिंह ने जमशेदपुर के समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब से निकल रही उक्त शहीदी सप्ताह के चेतना मार्च में शामिल होकर शहीदों को नमन करें।



jamshedpur-दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा बिरसानगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर पहली बार होगा बड़ा समागम, संगत में उत्साह।



jamshedpur-शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा के लंगर हाल के प्रथम तल की ढलाई का कार्य सकुशल सम्पन्न।



jamshedpur-सिख नौजवान सभा गौरीशंकर रोड द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व 12 सितम्बर को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा।



jamshedpur-मीडिया के असर और इन्दर सिंह इन्दर के प्रयास ने आखिरकार ढूंढ़ निकाला मृतक का परिवार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *