jamshedpur-अर्जुन सिंह वालिया के निवास पर पहुंचे ज्ञानी पिंदरपाल सिंह।know more about it.

jamshedpur

SIKH MEDIA

ੴ ਸਤਿਗੁਰੂ ਪ੍ਸਾਦਿ

जमशेदपुर: अपने दो दिवसीय जमशेदपुर प्रवास के दौरान सिख पंथ के मशहूर कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी किताडिह निवासी सरदार अर्जुन सिंह वालिया के विशेष आमंत्रण पर उनके निवास स्थल पर पहुंचे।

जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। हालांकि ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी तय समय से थोड़ा विलम्ब से पहुंचे। लेकिन उनसे मिलने के लिए लोगों ने इंतजार किया। और उनके पहुंचने पर उन्हें मिलने के लिए लोग उत्साहित दिखाई दिए।
इस अवसर पर भाजपा के सिख युवा नेता सतबीर सिंह सोमू ने उन्हें झारखंड में तैयार किया गया तसर का अंगवस्त्र जिसमें पिहू प्रिटिंग किया गया था। पहना कर सम्मानित किया। और उन्हें एक हैंडबैग भी भेंट किया। जिसके लिए ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी ने सतबीर सिंह सोमू का धन्यवाद किया।

https://www.instagram.com/fashion_at_a_glancee?igsh=YmxyNGF1cXJhN3Js

jamshedpur

इस मौके पर डेली डोज़ न्यूज़ चैनल पंजाबी के एडिटर सरदार गुरदीप सिंह ने ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी से गुरबाणी से संबंधित कुछ सवालों के जवाब प्राप्त किए। और ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी ने गुरबाणी के प्रति उनके संशय का निराकरण किया।
ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जी ने अर्जुन सिंह वालिया और उनके पूरे परिवार को आशिर्वाद दिया और उनके निवास स्थान पर गुरुमंत्र का जाप किया।
इस अवसर पर अर्जुन सिंह वालिया के परिवार के अलावा भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, गुरजीत सिंह पिंटू, बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन, गोल्डी सिंह तुग्गड़, जुगसलाई के बाऊ सिंह, गुरदीप सिंह सलूजा, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें


jamshedpur-सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह समेत 8 श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड रवाना।


jamshedpur-ट्रस्टी स. रंजीत सिंह का जसबीर सिंह पदरी पर पलटवार।


jamshedpur-हरविंदर सिंह मंटू साकची गुरुद्वारा के प्रधान बने.


jamshedpur-विश्व मोटरसाइकिल दिवस पर विशेष.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *