jamshedpur sikh community- डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू को झारखंड सिख सेवा रत्न अवॉर्ड देने का फैसला,know more about the dr, sidhu.

jamshedpur sikh community

Daily Dose News 24/7

गरीबों का मसीहा कहे जाने वाले डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू को झारखंड एवं बिहार के सिखों द्वारा झारखंड सिख सेवा रत्न अवॉर्ड देने का फैसला

jamshedpur/08/11/2023/झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधियों की एक बैठक प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई जिसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर कोल्हान क्षेत्र के प्रधान सरदार भगवान सिंह द्वारा गरीबों के मसीहा के रूप में विख्यात डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू को झारखंड सिख सेवा रत्न अवार्ड देने का प्रस्ताव रखा!

जिसका प्रदेश कमेटी के चेयरपर्सन एवं श्री गुरु सिंह सभा मैंन रोड रांची के प्रधान गुरमीत सिंह झारखंड प्रदेश कमेटी के कार्यवाहक प्रधान एवं हजारीबाग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह प्रदेश कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष एवं गोमो गुरुद्वारा के प्रधान देवेंद्र सिंह काले प्रदेश कमेटी के महासचिव एवं झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह प्रदेश कमेटी के वरीय सलाहकार अमरप्रीत सिंह काले झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह शेट्टी झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला

श्री गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सरदार तरसेम सिंह परदेस महासचिव गुरनाम सिंह प्रदेश कमेटी के सचिव एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बेरमो के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह बड़ा गुरुद्वारा साहब बैंक मोड़ धनबाद के महासचिव गुरजीत सिंह झारखंड सिख सेवा समिति धनबाद के अध्यक्ष सतपाल सिंह ब्रोका चाईबासा क्षेत्र के प्रधान गुरमुख सिंह खोखर ने इस प्रस्ताव को स्वागत योग्य बताते हुए सर्वसमिति से सबकी सहमति से डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू जी को झारखंड सिख सेवा रत्न अवॉर्ड देने का निर्णय लिया गया

Read This Also

https://dailydose24x7.co.inchanchal-bhatia-becomes-national-secretary-of-human-rights-organization/

सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू को झारखंड सिख सेवा रत्न अवॉर्ड का सम्मान जमशेदपुर में श्री गुरु नानक देव जी प्रकाश उत्सव पर आयोजित धार्मिक समागम में देने का फैसला लिया गया है अगर वह आने में असमर्थ होंगे तो उनके आवास पर जाकर डॉक्टर साहब को यह सम्मान दिया जाएगा

jamshedpur sikh community

झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब कमेटी एवं झारखंड के सभी प्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सिख समाज की ओर से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं केंद्र सरकार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन सौंप कर डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू को पद्म भूषण सम्मान एवं राजकीय सम्मान देने का अनुरोध भी किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *