jamshedpur-सच्चाई की हुई जीत- जसबीर सिंह पदरी

jamshedpur
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR
जमशेदपुर: शहर के सिख समाज से आई एक सकारात्मक खबर।
सूत्रों के हवाले से प्राप्त खबर के अनुसार टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार जसबीर सिंह पदरी जो कि काफी समय से अपने ऊपर देनदारी होने के आरोप को गलत बता रहे थे। आज उन्होंने उसे साबित कर दिखाया है।बोले सच्चाई की जीत हुई।
खबर विस्तार।
टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी के ट्रस्टी सरदार रंजीत सिंह द्वारा पूर्व प्रधान सरदार जसबीर सिंह पदरी पर गुरु घर की देनदारी का जो आरोप लगाया जा रहा था। आज उसपर विराम लग गया है।

बात दर असल टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा ट्रस्टी सरदार रंजीत सिंह द्वारा पदरी पर गुरु घर का ढाई लाख रुपये की देनदारी होने की बात कही जा रही थी। और पूर्व प्रधान सरदार जसबीर सिंह का कहना था कि उन्होंने उक्त राशि का चेक ट्रस्टी रंजीत सिंह को दिया है। लेकिन उन्होंने वह चेक किसी कारण से बैंक में प्रस्तुत नहीं किया।
बहरहाल, आज उन सभी विवाद पर विराम लगाते हुए जसबीर सिंह पदरी एवं सुखदेव सिंह पप्पू ने ट्रस्टी रंजीत सिंह से एक समझौते के तहत 1,51,000/- एक लाख इक्यावन हजार रुपये की नगद राशि ट्रस्टी रंजीत सिंह को सौंप दी। और मामले को खत्म कर दिया गया। तथा जसबीर सिंह पदरी को गुरु घर की देनदारी से मुक्त कर दिया गया।
इस खबर की जानकारी मिलने पर हमारे संवाददाता ने पूर्व प्रधान सरदार जसबीर सिंह पदरी से दूरभाष पर बात की। इस संबंध में जसबीर सिंह पदरी ने इस खबर की पुष्टि की और कहा कि सच्चाई की जीत हुई। उन्होंने कहा कि यह राशि उन्होंने पहले सुखदेव सिंह पप्पू एवं टुईलाडुंगरी क्षेत्र के संगत के साथ गुरुद्वारा साहिब के गोलक पर रखकर अरदास करवाई और उसके उपरांत ट्रस्टी रंजीत सिंह को सुखदेव सिंह पप्पू द्वारा सौंप दी गई।
उन्होंने कहा कि आज सच्चाई की जीत हुई है। इसके लिए न्याय प्रणाली और खासकर सुखदेव सिंह पप्पू एवं टुईलाडुंगरी की संगत को धन्यवाद देता हूँ।

ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
PLEASE READ THIS ALSO
PREVIOUS NEWS
जमशेदपुर: शहर के बाहरी क्षेत्र के गुरुद्वारों मे से एक सबसे प्राचीन सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय सिख नौजवान सभा द्वारा गुरुद्वारा साहिब का 63 वां स्थापना दिवस रविवार दिनांक 22-06-2025 को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सरजामदा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार रविंदर सिंह ने दूरभाष पर बताया कि सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में रविवार 22 जून को सिख नौजवान सभा स्थानीय सिख संगत के सहयोग से 63 वां स्थापना दिवस बड़े पैमाने पर मना रही है। जिसका आगाज आज शुक्रवार सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता से हो चुकी है।
कार्यक्रम की रुपरेखा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सरदार रविंदर सिंह ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रोग्राम में दोनों टाइम सुबह और शाम को दिवान सजाया जाएगा।जिसमें श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति सुबह ठीक 10 बजे होगी। उसके उपरांत स्थानीय स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ होगा। और किर्तन दरबार सजाया जाएगा।
उसी प्रकार शाम के दिवान ठीक 5 बजे आरंभ किया जाएगा। जिसमें रहिरास साहिब जी के पाठ के उपरांत किर्तन गायन का प्रोग्राम होगा।
प्रोग्राम में कौन कौन से जत्थे पहुँच रहे हैं।
सरजामदा गुरुद्वारा साहिब के स्थापना दिवस के मौके पर कविसर जत्था भाई साहिब भाई सुरजीत सिंह जी, शहर के जाने माने किर्तनिए भाई गुरदीप सिंह जी निक्कू, भाई जसबीर सिंह जी, एवं बीबी श्रद्धा दास जी अपने मनोहर किर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समूह पदाधिकारियों एवं सिख नौजवान सभा ने जमशेदपुर शहर के समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि प्रोग्राम में समयानुसार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। और अपना जीवन सफल करें।
नोट- कार्यक्रम में दोनों टाइम गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।