jamshedpur-सरजामदा गुरुद्वारा साहिब का स्थापना दिवस 22 जून को।

jamshedpur
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

आज अखंड पाठ साहिब की आरंभता से हुआ आगाज।
जमशेदपुर: शहर के बाहरी क्षेत्र के गुरुद्वारों मे से एक सबसे प्राचीन सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय सिख नौजवान सभा द्वारा गुरुद्वारा साहिब का 63 वां स्थापना दिवस रविवार दिनांक 22-06-2025 को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है।
ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सरजामदा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार रविंदर सिंह ने दूरभाष पर बताया कि सरजामदा गुरुद्वारा साहिब में रविवार 22 जून को सिख नौजवान सभा स्थानीय सिख संगत के सहयोग से 63 वां स्थापना दिवस बड़े पैमाने पर मना रही है। जिसका आगाज आज शुक्रवार सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता से हो चुकी है।
कार्यक्रम की रुपरेखा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सरदार रविंदर सिंह ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रोग्राम में दोनों टाइम सुबह और शाम को दिवान सजाया जाएगा।जिसमें श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति सुबह ठीक 10 बजे होगी। उसके उपरांत स्थानीय स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ होगा। और किर्तन दरबार सजाया जाएगा।
उसी प्रकार शाम के दिवान ठीक 5 बजे आरंभ किया जाएगा। जिसमें रहिरास साहिब जी के पाठ के उपरांत किर्तन गायन का प्रोग्राम होगा।
प्रोग्राम में कौन कौन से जत्थे पहुँच रहे हैं।
सरजामदा गुरुद्वारा साहिब के स्थापना दिवस के मौके पर कविसर जत्था भाई साहिब भाई सुरजीत सिंह जी, शहर के जाने माने किर्तनिए भाई गुरदीप सिंह जी निक्कू, भाई जसबीर सिंह जी, एवं बीबी श्रद्धा दास जी अपने मनोहर किर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समूह पदाधिकारियों एवं सिख नौजवान सभा ने जमशेदपुर शहर के समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि प्रोग्राम में समयानुसार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। और अपना जीवन सफल करें।
नोट- कार्यक्रम में दोनों टाइम गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।

PLEASE READ THIS ALSO
PREVIOS NEWS
जमशेदपुर- "जेहा चिरी लिखिया, तेहे हुकम कमाए! घलै आवै नानका सदै उठी जाए! गोलमुरी के हिंदू बस्ती निवासी 76 वर्षीय माता बलविंदर कौर का उनके निवास स्थान पर आकस्मिक निधन हो गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उनके पुत्र सरदार चरनजीत सिंह ने संवाददाता को बताया कि उनकी माता जी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
बताते चलें कि माता बलविंदर कौर शहर के जाने माने रागी भाई गुरदीप सिंह निक्कू की रिश्ते में बुआ लगती थीं।
उनके निधन पर जमशेदपुर शहर की सिख संगत में शोक की लहर दौड़ गयी।
उनकी शव यात्रा कल सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान गोलमुरी से ह्यूम पाइप स्थित स्वर्णरेखा घाट के लिए रवाना होगी।
माता बलविंदर कौर अपने पीछे पति सरदार स्वरूप सिंह गांधी एवं पुत्र सरदार चरनजीत सिंह एवं एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।
शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने और उनके दुख में शामिल होने के लिए सगे संबन्धी एवं रिश्तेदार उनके निवास स्थान पर पहुँच रहे हैं।
जमशेदपुर: शहर के शहीद बाबा दीपसिंह जी के पावन स्थान सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में आज शाम रहिरास साहिब के पावन पाठ के उपरांत गुरमत समागम का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें पंजाब के ज्ञानी अमृत पाल सिंह विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
इसकी जानकारी गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने दी।
इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के समस्त पदाधिकारियों ने संगत से अपील करते हुए कहा कि गुरमत समागम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना जीवन सफल करें।SATURDAY 7-6-2025 AT SITARAMDERA GURUDWARA