jamshedpur-सरदार जगजीत सिंह जग्गी और उनके टीम के सदस्यों ने बारीडीह गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब का चोला बदला।know more about it.
jamshedpur
DAILY DOSE NEWS

सरदार जगजीत सिंह जग्गी और उनके टीम के सदस्यों ने बारीडीह गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब का चोला बदला।
खालसा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बारीडीह निवासी सरदार जगजीत सिंह जग्गी और उनके साथियों द्वारा निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा निरंतर जारी है।आज गुरुवार को निशान साहिब का चोला बदलने के क्रम में सरदार जगजीत सिंह जग्गी और उनके टीम के सदस्यों ने बारीडीह गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब का चोला बदला।


ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी, दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्यूनिकेशन्स के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

चोला बदलने की सेवा पिछले 15 सालों से जगजीत सिंह जग्गी उनकी टीम करती आ रही है। डेली डोज़ न्यूज़ चैनल से बात करते हुए सरदार जगजीत सिंह जग्गी ने कहा कि आज भी गुरु महाराज का ओट आसरा लेते हुए निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा की गई।
निशान साहिब का चोला बदलने से पहले स्थानीय स्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरबाणी किर्तन एवं अरदास की गयी। इस मौके पर बारीडीह गुरुद्वारा के स्त्री सत्संग सभा की समस्त बीबियाँ और कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।

ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।