jharkhand-अवैध तरीके से संचालित हो रहे डेंटल काउंसिल ऑफ झारखंड की जांच कराई जाए- इंदरजीत सिंह know more about it.
jharkhand
युवा कांग्रेस(आउटरीच), प्रदेश अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

झारखंड प्रदेश युथ कांग्रेस (आउटरीच) के प्रदेश अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने आज झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री माननीय बन्ना गुप्ता जी को अवैध तरीके से संचालित हो रहे डेंटल काउंसिल ऑफ झारखंड की जांच कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विदित हो कि डेंटल कौंसिल ऑफ़ झारखंड को अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा ।बिना इलेक्शन के आपस में मिली भगत करके सारे पद पर कुछ विशेष लोगों को रखा गया है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि आखिर किस आधार पे कमिटी गठित की गई है। झारखंड के कितने डेंटिस्ट ने वोट किया। कब इलेक्शन हुवा। कहा वोटिंग हुई। ये सब जांच का विषय है। डेंटल कौंसिल ऑफ़ इंडिया दिल्ली में डॉ विवेक सिंह धनबाद मेंबर है। यह सब लोग आपस में मिलकर दोबारा इस पद पर बने हुए हैं। नए लोगों को मौका तक नहीं दिया जाता। डेंटिस्ट के रजिस्ट्रेशन के नाम पर हर साल ₹4000 की जगह 25 से ₹30000 प्रति रजिस्ट्रेशन लिया जा रहा है। झारखंड राज्य में बिना डिग्री के डॉक्टर प्रैक्टिस करते हैं!
Daily Dose News 24/7