Helth-सुबह खाएं 1 कटोरा अंकुरित चने, हड्डी में भरेगा कैल्शियम, तेजी से बनेगा खून,know more about it.
Helth
सुबह खाएं 1 कटोरा अंकुरित चने, Cholesterol-Sugar रहेंगे कंट्रोल, हड्डी में भरेगा कैल्शियम, तेजी से बनेगा खून

अंकुरित चने में आयरन की मात्रा होती है, जो हेमोग्लोबिन बनाने और खून की कमी वाले रोग एनीमिया को रोकने में मदद कर सकता है।
चने खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। इसमें वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। चने में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मसल्स ग्रोथ के लिए जरूरी है। यह फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पाचन को सुधारता और कब्ज को दूर करता है। चने में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी है।
चने में सभी तरह के विटामिन्स भी होते हैं, जैसे कि विटामिन सी, विटामिन बी, और फोलेट। यह फॉलिक एसिड का खजाना है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी पोषक तत्व है, जो शिशु का विकास करता है। इसमें मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो दिमागी कामकाज को बढ़ावा देता है और डिप्रेशन को कम कर सकता है। चने को कई तरीके से खाया जाता है और सभी तरीके से खाने से सेहत को लाभ मिलते हैं। Detoxpri की फाउंडर एंड होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट प्रियांशी भटनागर का मानना है कि चने का ज्यादा फायदा लेने के लिए आपको इसे अंकुरित करके सुबह-सुबह खाना चाहिए। चलिए जानते हैं कि अंकुरित चने खाने के फायदे क्या-क्या हैं।
शरीर को भर-भरकर मिलते हैं सभी जरूरी पोषक तत्व
चने को अंकुरित करके खाने से इसके पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। अंकुरित चने में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह आपको ऊर्जा देने के साथ-साथ आपके शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।
प्रोटीन का बढ़िया स्रोत, शरीर को मिलेगी ताकत
अंकुरित चने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो शारीरिक मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी है। यह वेजेटेरियनों के लिए भी एक प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत हो सकता है।
कब्ज रहेगा दूर, पाचन बनेगा मजबूत
अंकुरित चने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को सुधारने में मदद करता है और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। अगर अक्सर पेट की दिक्कतों से जूझते हैं, तो आपको सुबह अंकुरित चने खाने शुरू करने चाहिए।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Usman Khan
सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर
NBT