Good News-प्रकाश नगर गुरुद्वारा से शुरू हुई एक नयी पहल। महिलाओं ने पेश की मिसाल।know more about it.
Good News
प्रकाश नगर गुरुद्वारा कमेटी की गुरजीत कौर प्रधान बनी

जमशेदपुर/16/09/2023 कोल्हान में सिख कौम ने नया इतिहास बना दिया है। लौहनगरी के प्रकाश नगर गुरुद्वारा कमेटी की संगत ने अपना प्रधान बीबी गुरजीत कौर को चुन लिया है। यह कार्य उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश 419 वें दिहाड़े में किया।
श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी वाणी में स्त्रियों की महत्ता को इस प्रकार से बखान किया कि “सो किओं मंदा आखिए जित जमें राजन”, इसे चरितार्थ प्रकाश नगर इलाके की संगत ने किया है।
बीबी गुरजीत कौर पंजाब के रोपड़ से स्नातक है एवं उनके दो बेटे एवं एक बेटियां हैं। इन्हें सिख परिवार में एक आदर्श परिवार के रूप में देखा जाता है। जहां बच्चों को इन्होंने अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा दिलाई और विदेशों में भेजा वही घर का पूरा परिवेश पंथिक मर्यादा में रखा। वे पूरी तरह से धार्मिक है और गुरुद्वारा साहिब के सारे धार्मिक कार्य खुद भी संपूर्ण करती रही है।
उनके ससुर सरदार स्वर्गीय आरपी सिंह द्वारा गुरुद्वारा साहब का निर्माण किया गया।
Daily Dose News