Breaking-पाकिस्तान में 3 हिन्दू लड़कियों को अगवा कर बनाया गया मुसलमान। फिर जबरन किया गया निकाह।know more about
Breaking

एक सीमा हैदर के बदले पाकिस्तान में 3 हिन्दू लड़कियों को अगवा कर जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया। फिर जबरन मुस्लिम युवकों से निकाह करवाया गया।
पाकिस्तान के एक अल्पसंख्यक मानवाधिकार संगठन के अनुसार सिंध के धारकी क्षेत्र में एक हिन्दू कारोबारी की 3 बेटियों को पहले जबरन इस्लाम कबूल कराया गया। और बाद में मुस्लिमों से निकाह करा दिया गया। उक्त संगठन ने दावा किया है कि सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत जाने के बाद ऐसी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है।
मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत का है। जहाँ अन्य राज्यों की तुलना में हिन्दू परिवार थोड़े अधिक हैं। यहाँ कुछ मुस्लिम युवकों ने एक हिन्दू व्यवसायी की 3 बेटियों को किडनैप कर लिया। और फिर उनका जबरन धर्मांतरण करवाकर उनका मुस्लिम युवकों से जबरन निकाह कर दिया गया। इस घटना से पुरे पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय खौफ में है।
ये घटना सिंध प्रांत के धारकी क्षेत्र की है। जहाँ चांदनी, रोशनी और परमेश कुमारी नाम की तीन बहनों को अगवा कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि ये तीन सगी बहनें हैं और हिन्दू कारोबारी लीला राम की बेटियां हैं। तीनों लड़कियों को किडनैप करने वाले मुसलमान युवकों में से एक पीर जावेद अहमद कादरी ने ही बच्चियों को जबरन इस्लाम कबूल करवाया, और किडनैपर्स ने ही उनसे निकाह कर लिया।
इस घटना से पाकिस्तान के अल्पसंख्यक परिवार दहशत में हैं। और हिन्दू संगठनों ने सरकारी संस्थाओं से गुहार लगाई है कि हिन्दू लड़कियों के अगवा करने की घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
इस बीच एक हिन्दू कार्यकर्ता शिवा काची ने दावा किया है कि सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत आने के बाद ऐसी वारदातों में इजाफा हुआ है।
सीमा हैदर के भारत आने से गुस्से में हैं कट्टरपंथी।
सीमा हैदर के भारत आने और हिंदू धर्म अपनाने और सचिन मीणा नामक शख्स से शादी करने से पाकिस्तान के कट्टरपंथी गुस्से में हैं। वो लोग सीमा हैदर के बदले वहाँ रह रहे हिंदुओ को टारगेट कर रहे हैं। काची ने कहा कि एक डकैत ने भी पिछले दिनों हिंदूओ को धमकी दी थी कि यदि सीमा हैदर भारत से वापस नहीं आयी तो उनकी खैर नहीं।
काची ने आगे कहा कि कई डकैत हैं जो हिंदुओं को लगातार धमकियाँ दे रहे हैं। पिछले सप्ताह डकैतों के एक गैंग ने हिन्दू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चरों से हमला किया था।
मंदिरों पर बढ़ रहे हैं हमले।
सिंध के कासमोर में हिन्दुओ के घरों पर भी हमले हुए हैं। और कासमोर में मंदिर पर हमला होने के बाद वहाँ हिन्दू पुलिसकर्मियों की ही ड्यूटी लगायी गई है। पाकिस्तान में हिन्दुओ की आबादी बेहद कम है। जो अक्सर उत्पीड़न का शिकार होते हैं।
Hindustan