Good news-फिर से शुरू होगा रामानंद सागर की रामायण।when will the series start know more about


Good news
Good news-आदिपुरुष विवाद के बीच टीवी पर फिर से रामायण का प्रसारण किया जायेग
फिल्म आदिपुरुष को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच शेमारु टीवी पर 3 जुलाई से रामानंद सागर की टीवी सिरीज़ रामायण का फिर से प्रसारण होगा। शेमारु टीवी ने कहा हम आप सभी दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण। अरुण गोविल व दिपीका चिखलिया ने इसमें राम और सीता की भूमिका निभाई है।
रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष पर विवाद गर्मा रहा है। इस फिल्म को लेकर लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जहाँ ओम राउत निर्देशित यह मेगा बजट फिल्म विवाद में फंसी हुई है। वहीं रामायण के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 1980 के दशक के प्रसिद्ध टीवी सिरीज़ रामायण को फिर से प्रसारित करने की तैयारी चल रही है।
आइए बताते हैं रामानंद सागर द्वारा बनाये गये इस सीरियल का प्रसारण कब, कहाँ और कितने बजे किया जायेगा।
दर असल, शेमारु टीवी ने इंस्टाग्राम पर हिट शो रामायण का प्रोमो साझा करते हुए लिखा हम आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण ला रहे हैं
3 जुलाई से रामायण देखें केवल शाम 7:30 बजे, आपके पसंदीदा चैनल शेमारु टीवी पर।
source amar ujala