jamshedpur-गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन में शामिल होंगे उपायुक्त राजीव रंजन

SIKH MEDIA
सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया सम्मानित, नगर कीर्तन में शामिल होने का दिया आमंत्रण
जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन में जिला उपायुक्त राजीव रंजन विशेष रूप से शामिल होंगे। इस संबंध में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें नगर कीर्तन में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए उपायुक्त राजीव रंजन को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही 24 नवंबर को सुबह 10:30 बजे सोनारी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होने वाले नगर कीर्तन में शामिल होने का आग्रह किया। उपायुक्त ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए अपनी उपस्थिति की सहमति दी।
मुलाकात के दौरान उपायुक्त राजीव रंजन ने नगर कीर्तन के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा उन्होंने सोनारी गुरुद्वारा साहिब में 24 नवंबर को आयोजित धार्मिक समागम में शामिल होने का निमंत्रण भी स्वीकार किया।
इस अवसर पर सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, हरविंदर सिंह मंटू, दलबीर सिंह, सतबीर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, मुख्य सलाहकार कुलविंदर सिंह पन्नू, अजीत सिंह गंभीर, सरबजीत सिंह सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Top Stories