Loading ...

jamshedpur-आठ दिवसीय प्रभात फेरी का समापन, संगत की भारी उपस्थिति पर प्रधान बलबीर सिंह ने जताया आभार

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

प्रभात फेरी की सफलता का श्रेय सिख नौजवान सभा एवं सिख स्त्री सत्संग सभा के सभी सदस्यों को-बलबीर सिंह

जमशेदपुर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सोनारी गुरुद्वारा साहिब से 13 नवंबर से निकाली जा रही आठ दिवसीय प्रभात फेरी का 20 नवंबर को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ समापन हुआ। प्रभात फेरी के अंतिम दिन बड़ी संख्या में संगत की उपस्थिति पर सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने समस्त संगत को हार्दिक बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सरदार बलबीर सिंह ने प्रभात फेरी की सफलता का श्रेय सिख नौजवान सभा एवं सिख स्त्री सत्संग सभा के सभी सदस्यों को देते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि आठ दिवसीय प्रभात फेरी को सफल बनाने में दोनों सभाओं के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सामूहिक प्रयास और सेवा भावना के कारण ही प्रभात फेरी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

उन्होंने बताया कि आठों दिन प्रतिदिन लगभग 100 से 150 की संख्या में संगत ने प्रभात फेरी में शामिल होकर गुरु महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। संगत की नियमित उपस्थिति से पूरे आयोजन की शोभा देखते ही बनती थी।

गौरतलब है कि आगामी 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सोनारी गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस संबंध में प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने समस्त संगत से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नगर कीर्तन में शामिल हों और इसकी शोभा बढ़ाएं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *