jamshedpuri-24 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, साकची गुरुद्वारा में होगा समापन

नगर कीर्तन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं-Balbir Singh,president
जमशेदपुर: सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 24 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस संबंध में सिख मीडिया के संवाददाता से दूरभाष पर बातचीत करते हुए सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को सुबह 10 बजे फूलों से सजी पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में नगर कीर्तन आरंभ होगा। नगर कीर्तन सोनारी से निकलकर शहर के प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों से होता हुआ साकची गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा।
सरदार बलबीर सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। संगत की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बीते 13 नवंबर से लगातार प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, जो 20 नवंबर तक जारी रहेंगी।
इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब में साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है, ताकि प्रकाशोत्सव एवं नगर कीर्तन के अवसर पर गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक रूप दिया जा सके। उन्होंने समूह संगत से नगर कीर्तन में बढ़-चढ़कर शामिल होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब में 24 नवंबर को विशेष दिवान सजाया जाएगा, जिसमें गुरबाणी किर्तन एवं कथा ईत्यादि का प्रवाह चलेगा। और गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Top Stories