CGPC NEWS-रेल मंत्री, डीआरएम ,सांसद विद्युत महतो ,सांसद खेरू महतो का दिल की गहराइयों से धन्यवाद -भगवान सिंह

SIKH MEDIA
सीजीपीसी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की पहली जीत का पड़ाव है आगे भी संघर्ष जारी रहेगा -सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह
जमशेदपुर l टाटा से अमृतसर तक चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के दोबारा परिचालक की घोषणा से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समूह साथ संगत एवं जमशेदपुर के अन्य संप्रदाय के सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है.
इस ट्रेन के परिचालन को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटिया सामाजिक संगठनों राजनीतिक पार्टियों और एवं अन्य सभी संप्रदाय के लोगों द्वारा एकजुट होकर आवाज उठाई थी दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी रेलवे विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार टाटा अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 2026 से 24 फरवरी 2027 तक निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रचलित होगी और अमृतसर से अमृतसर टाटा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक अपनी सेवाएं देती रहेगी l
इस खुशी के मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने रेल मंत्री संबंधित रेल अधिकारी खास तौर से डीआरएम सांसद विद्युत वरण महतो सांसद खेरू महतो का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है उन्होंने साध संगत एवं सभी संप्रदाय लोगों के प्रति आभार प्रकट किया है.
चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं गुरमीत सिंह ने कहा की सीजीपीसी द्वारा चलाए गए आंदोलन की पहली जीत है आगे भी संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने कहा टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस एवं जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को टाटानगर से रोजाना चलाने की मांग को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व मे अगली लड़ाई जारी रहेगी महासचिव अमरजीत सिंह एवं गुरु चरण सिंह बिल्ला ने कहा कि रेल अधिकारियों एवं सांसद विद्युत वरण महतो से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया जाएगा.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories