jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी की पहल से स्त्री सत्संग सभा के दोनों गुटों में बनी सहमति

SIKH MEDIA
प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने विवाद सुलझाकर निकाला समाधान,अब दोनों सभाओं द्वारा एक साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
जमशेदपुर। टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह की पहल पर गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया गया। इस पहल के बाद दोनों गुटों के बीच प्रभात फेरी निकालने को लेकर सहमति बन गई है।
जानकारी के अनुसार, टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा में दो गुट सक्रिय हैं। दोनों गुटों की ओर से प्रकाश पर्व के अवसर पर अलग-अलग प्रभात फेरियां निकाली जाती थीं। इस स्थिति को देखते हुए प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने इसे एकजुटता और धार्मिक परंपरा की दृष्टि से उचित नहीं मानते हुए दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने की पहल की।
उनके प्रयास से तय हुआ कि स्त्री सत्संग सभा का एक गुट श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी निकालेगा, जबकि दूसरा गुट श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी का आयोजन करेगा। इस व्यवस्था से दोनों गुटों को अपनी धार्मिक गतिविधियां जारी रखने का अवसर मिलेगा और आपसी टकराव से बचने का रास्ता भी निकलेगा।
प्रधान सरदार सतबीर सिंह की इस पहल को संगत ने सराहा है। माना जा रहा है कि आपसी संवाद और सहमति से लिया गया यह निर्णय गुरुद्वारा साहिब में सौहार्द, सहयोग और एकता को बढ़ावा देने में सहायक होगा।
इस ऐतिहासिक मौके पर सरदार सतबीर सिंह ने बीबी दलबीर कौर एवं उनकी टीम तथा बीबी चरन जीत कौर एवं उनकी टीम का धन्यवाद किया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Top Stories