jamshedpur-जुगसलाई रेलवे फाटक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक मंगल कालिंदी सरदार शैलेंद्र एवं अन्य ने किया.

Daily Dose 24/7
जमशेदपुर l श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी शहीद भगत सिंह चौक जुगसलाई फाटक द्वारा श्री दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह के मौके पर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी शोरन की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित की गई उसके बाद फीताकाट कर पंडाल का उद्घाटन किया गया l
मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री मंगल कालिंदी ने अपने संबोधन में पूजा कमेटी की जोरदार प्रशंसा की और उपस्थित सभी लोगों बधाई दी.l
वशिष्ठ अतिथि थाना प्रभारी रब्बानी वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह पार्षद मुन्ना अग्रवाल राजन सोनकर ज्योति कुमार मिश्रा पार्षद प्रभारी मुन्ना सिंह संतोष कुमार सिंनहा श्री रंगरसिया जी मोहम्मद श्यामू मोहम्मद नौशाद मोहम्मद जमील को अंग वस्त्र एवं माता जी की तस्वीर भेंट की गई अपने संबोधन में सरदार शैलेंद्र सिंह ने पूजा कमेटी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा आज का उद्घाटन समारोह एक छोटा हिंदुस्तान नजर आ रहा है जिसमें हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी लोग उपस्थित नजर आ रहे हैं जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है l
इस मौके कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी के लाइसेंसी श्री विष्णु सोनकर संस्थापक एवं पार्षद सौरभ रजक अध्यक्ष अरविंद मिश्रा बब्बू बंटी सिंह पोलू एवं उनकी पूरी टीम का उल्लेखनीय सक्रिय सहयोग रहा l
Top Stories