Loading ...

jamshedpur-दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा बिरसानगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर पहली बार होगा बड़ा समागम, संगत में उत्साह।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily DOSE 24/7

SIKH MEDIA

प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन ने कहा कि इस मौके पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप लाने हेतु शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जमशेदपुर- बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिख नौजवान सभा और स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से दशमेश प्रकाश बिरसानगर गुरुद्वारा साहिब में पहली बार आगामी 13 सितम्बर दिन रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर प्रबंधक कमेटी द्वारा बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है।

इस संबंध में बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन ने मीडिया संवाददाता को बताया कि बिरसानगर गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय संगत के सहयोग से पहली बार ये बड़ा समागम होने जा रहा है,जिसमें संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महिमा से अवगत कराने हेतु विशेष रूप से कथाकार भाई मनजीत सिंह पहुंच रहे हैं। इस पावन अवसर पर शहर के जाने माने किर्तनीए भाई गुरदीप सिंह निक्कू अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन से संगत को निहाल करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन ने संवाददाता को बताया कि आगामी 13 सितम्बर को दशमेश प्रकाश बिरसानगर जॉन नंबर 7 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा साहिब में सुबह विशेष दिवान सजाया जाएगा।
इससे पहले 11 सितम्बर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया जाएगा।

13 सितम्बर को गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।

क्या है विशेष।

इस बार 6 सितंबर को सुबह 11:00 बजे गुरु ग्रंथ साहिब जी की नयी बीड़ को बिरसानगर गुरुद्वारा साहिब मनीफीट स्थित अकाली दल के दफ्तर से पुरे सम्मान के साथ शोभा यात्रा के रूप में गुरुद्वारा साहिब में लाया जाएगा, इसमें बिरसानगर गुरुद्वारा साहिब की स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी गुरमीत कौर ने बताया कि पूरी स्त्री सभा कीर्तन करते हुए गुरु महाराज की सवारी गुरुद्वारा साहिब ले कर आएगी,

11 सितंबर दिन शुक्रवार को अखंड पाठ की आरंभता नए दरबार हॉल में की जाएगी।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा द्वारा जमशेदपुर के समूह संगत से अपील है कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर विशेष दिवान का लाभ प्राप्त करें।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *