jamshedpur-सिख नौजवान सभा, टुईलाडुंगरी द्वारा सिख मीडिया को सम्मानित किया गया।

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
जमशेदपुर। सिख नौजवान सभा, टुईलाडुंगरी द्वारा सिख मीडिया को सिख समाज के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को संगत के सामने निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ रखने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने कहा कि सिख मीडिया द्वारा समाज की धार्मिक गतिविधियों, सामाजिक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों को संगत तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराना सराहनीय प्रयास है।
सम्मान समारोह के दौरान सिख मीडिया के प्रतिनिधि सरदार गुरदीप सिंह सलुजा ने सिख नौजवान सभा, टुईलाडुंगरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया का उद्देश्य समाज की सकारात्मक गतिविधियों को संगत के सामने ईमानदारी और निष्पक्षता से प्रस्तुत करना है। भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को प्रमुखता से संगत तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
यह सम्मान न सिर्फ सिख मीडिया के लिए प्रोत्साहन है, बल्कि समाज और मीडिया के बीच मजबूत सहयोग का भी प्रतीक है।
Top Stories