Loading ...

jamshedpur-सीजीपीसी के पूर्व प्रधान स्व. महिंदर सिंह बोजा का अंतिम अरदास कार्यक्रम 18 को.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर- सीजीपीसी के पूर्व प्रधान एवं नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 9 वर्षों तक लगातार प्रधान पद पर सेवा करने वाले स्वर्गीय महिंदर सिंह बोजा का अंतिम अरदास कार्यक्रम आगामी 18-8-2026 को नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि विगत 9 अगस्त को सरदार महिंदर सिंह का दिल्ली प्रवास के दौरान दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया था।

उनका संस्कार परिजनों द्वारा दिल्ली में ही कर दिया गया था। और अब उनकी आत्मा की शांति के निमित्त श्री अखंड पाठ साहिब आगामी 16-8-2026 को 12-45 बजे नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में रखा जाएगा, जिसका भोग 18-8-2026 को 1-45 बजे होगा।

इस मौके पर नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं इलाके की समूह संगत तथा स्त्री सत्संग सभा ने गहरा दुख व्यक्त किया।

नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने जमशेदपुर के समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि सरदार महिंदर सिंह जी बोजा के अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *