Loading ...

jamshedpur-श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का प्रकाश गुरपुरब श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

DAILY DOSE 24/7

जमशेदपुर।

आज गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, टुईलाडुंगरी में सिख नौजवान सभा टुईलाडुंगरी द्वारा सिखों के आठवें गुरु, धन-धन श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश गुरपुरब को बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया।

समागम के दौरान पंथ के महान कीर्तनी एवं कथावाचकों ने गुरु साहिब की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर भाई रामप्रीत सिंह जी, भाई परभजोत सिंह जी मन्नी एवं भाई मनजीत सिंह जी ने अपनी मधुर गुरबाणी एवं वाणी से संगत को गुरु साहिब के जीवन एवं शिक्षाओं से अवगत कराया।

समागम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री भगवान सिंह और उनकी कमिटी के सदस्य, श्री इंद्रजीत सिंह सेक्रेटरी तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब, पूर्व विधायक श्री कुणाल षाड़ंगी, जदयू जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव, झारखंड वार्ता पूर्वी सिंहभूम जिला के चीफ ब्यूरो प्रताप सिंह, रंगरेटा महासभा प्रधान मनजीत सिंह गिल, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री सत्संग सभा नामदा बस्ती  के प्रतिनिधि एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समागम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगत के लिए बरताया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिख नौजवान सभा के प्रधान रंजीत सिंह और उनके कमिटी मेंबर जसबीर सिंह गिल, सतवंत सिंह रोशन, चरणजीत सिंह नवापिंड, जोरावर सिंह, सोनी सिंह, हरजीत सिंह भोजा, गुरदयाल सिंह, अवतार सिंह खालसा, नवजोत सिंह, हरमन गिल, सन्नी सिंह बल, दलजीत सिंह राजा, सागर सिंह, शशि सिंह, वीरू सिंह, बलराज सिंह बॉबी, गुरमीत सिंह बंटी, संटी सिंह, राहुल सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, दलवीर सिंह पादरी, अमन सिंह एवं मनप्रीत सिंह मन्नू का विशेष सहयोग रहा।

सभा के सदस्यों ने कहा कि श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का जीवन मानवता, सेवा, विनम्रता एवं परोपकार की प्रेरणा देता है। गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रकाश गुरपुरब की सच्ची भावना है।

सिख नौजवान सभा टुइलाडुंगरी की ओर से समागम में उपस्थित सभी संगत, अतिथियों, कीर्तनी जत्थों एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया गया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *