Loading ...

jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में बनेगा हाइटेक लंगर हाल, 5 सदस्यीय टीम का गठन।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

लंगर हाल के निर्माण में लगभग एक साल का समय लगेगा।

जमशेदपुर– शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा में हाइटेक लंगर हाल बनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास करके आरंभ कर दी गयी है। कमेटी के मीत प्रधान सरदार गुरदीप सिंह लाडी ने मीडिया को साक्षात्कार के दौरान बताया कि उक्त लंगर हाल हाइटेक तकनीक से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस लंगर हाल के निर्माण में लगभग एक साल का समय लगेगा।

 

गुरदीप सिंह लाडी ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के बगल में लंगर हाल एवं सामाजिक कार्यों के लिए काफी समय पहले ही प्लाट खरीदा गया था। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में उक्त प्लाट पर बहुमंजिली इमारत बनायी जाएगी। संगत के बड़ी संख्या में आमद को देखते हुए दो फ्लोर में लंगर हाल तैयार किया जाएगा। बाकी के फ्लोर सामाजिक कार्यों के लिए आरक्षित रहेंगे। इस परियोजना को सुचारू रुप से पुरा करने हेतु 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से गुरदीप सिंह, कमलजीत सिंह बबलू, इंद्रजीत सिंह सियाली, हरजीत सिंह मोनू, मनदीप सिंह विक्की शामिल हैं।

इस बीच महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में कम जगह होने के कारण बड़े समागम के दौरान संगत को लंगर छकने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए अब गुरुद्वारा साहिब के बगल वाले प्लाट पर हाइटेक लंगर हाल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने संगत से इस परियोजना की सफलता हेतु तन मन धन से सहयोग करने की अपील की।

इस मौके पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुखविंदर सिंह मिट्ठू समेत गुरुद्वारा कमेटी के समस्त पदाधिकारी स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा के सदस्य मौजूद थे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में बनेगा हाइटेक लंगर हाल, 5 सदस्यीय टीम का गठन।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा के नवनियुक्त प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर हुए सम्मानित।



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में चल रहे चार दिवसीय गुरमत ज्ञान समर कैंप का समापन।



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में सैकड़ों बच्चे ले रहे हैं गुरमत ज्ञान की शिक्षा🎒📚🎓।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *