Loading ...

jamshedpur-कोऑपरेटिव कॉलेज मैदान में होगा केपीएल, लगेगा सिख खिलाड़ियों का जमावड़ा.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

खालसा प्रीमियर लीग के फटाफट क्रिकेट में सिख युवा दिखाएंगे अपने हुनर का जौहर.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची (जीपीसीएस) का स्पोर्ट्स विंग आगामी 17 से 19 अप्रैल को बिस्टुपुर स्थित कोऑपरेटिव कॉलेज मैदान में सिख युवाओं के लिए तीन-दिवसीय टेनिस बॉल ‘फटाफट’ बिग बैश क्रिकेट खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का आयोजन करेगा।

साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने रविवार को स्पोर्ट्स विंग के अन्य सदस्य बलजीत संसोआ, सतबीर सिंह गोल्ड़ु, अजायब सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन, त्रिलोचन सिंह तोची, जितेंद्र सिंह राजा और मनोहर सिंह मीत्ये ने संवाददाता सम्मलेन में लीग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सिख खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म देने के लिए साकची गुरुद्वारा प्रबंधन यह पहल करने जा रही है। जीपीसीएस का उद्देश्य है कि कोल्हान का हर सिख युवा मोबाइल की आभाषी दुनिया से बहार आये और खेल के मैदान में अपना पसीना बहाये और जौहर दिखाएँ।

आयोजन समिति के निदेशक सरदार निशान सिंह बताया कि विजेता टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी सहित व उपविजेता टीम को रुपए नकद पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी। टूर्नामेंट के तकनिकी निदेशक बलजीत संसोआ ने बताया कि कम से कम आठ तथा अधिक से अधिक 12 टीमों को ही स्थान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जायेगा। अभी तक कुल चार टीमों की प्रविष्टि सुनिश्चित हो गयी है।

सतबीर सिंह गोल्डू और अजायब सिंह ने बताया कि यह क्रिकेट लीग सिखों के पर्व खालसा सृजन दिहाड़े बैसाखी को समर्पित होगा। इस वर्ष तैयारी में थोड़ा सा वक़्त लग गया है परन्तु अगले वर्ष इस प्रतियोगिता को बैसाखी पर्व के साथ आयोजित किया जायेगा।

सतनाम सिंह, त्रिलोचन सिंह और मनोहर सिंह का कहना है कि इस लीग में भाग लेने के लिए टीम के सभी खिलाड़ीयों का सिख होना आवश्यक है, गैर-सिख और केश क़त्ल किये हुए सिख भी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते हैं। लीग में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक टीमें साकची गुरुद्वारा कार्यालय से प्रविष्टि पत्र प्राप्त कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9934123704 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



jamshedpur-टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहिब में 14 अप्रैल को खालसा सृजना दिवस पर विशेष कार्यक्रम।



jamshedpur-कोऑपरेटिव कॉलेज मैदान में होगा केपीएल, लगेगा सिख खिलाड़ियों का जमावड़ा.



jamshedpur-खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी पर्व पर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में भव्य धार्मिक समागम का आयोजन।



jamshedpur-बैसाखी पर युवाओं को गुरमत से जोड़ने निकलेंगे भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, नशामुक्त आनंद कारज और दस्तारधारी बनने का दिया संदेश.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *