Loading ...

CGPC NEWS-सोनारी गुरुद्वारा में सरदार शैलेंद्र सिंह ने अंतिम अरदास के लंगर के प्रति संगत को जागरूक किया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

CGPC NEWS

SIKH MEDIA

सीजीपीसी द्वारा बनाए गए नियमों पर चलकर CGPC का हौसला बढ़ाएं।

ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर- आज सोनारी गुरुद्वारा साहिब में स्वर्गीय सरदार हरजीत सिंह एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय बीबी सुरजीत कौर के अंतिम अरदास के मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बनाये गये नियमों के अनुसार बुजुर्गों की मौत पर अंतिम अरदास के मौके पर आये हुए सगे संबंधियों एवं संगत के लिए परिवार को सिर्फ दाल फुलका अचार का लंगर तैयार कराया जाए। और सभी को नीचे पंगत में बैठाकर लंगर छकाया जाए।

उन्होंने कहा कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बनाए गए उक्त नियमों का शायद कमेटी द्वारा ठीक से प्रचार प्रसार नहीं किया जा सका। जिससे संगत में जागरुकता नहीं आई। अब उस नियम को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से सरदार शैलेंद्र सिंह ने उसका विस्तार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति उक्त नियमों के अनुसार बुजुर्गों के निधन पर अंतिम अरदास में संगत को सादगी से दाल फुलका का लंगर नीचे पंगत में बैठाकर छकाएगा उस परिवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं संबंधित गुरुद्वारा साहिब की कमेटी द्वारा सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि यदि सिख समुदाय गुरुओं के प्रकाशोत्सव एवं शहीदी दिवस पर नीचे पंगत में बैठकर लंगर छक सकती है तो हमारे बुजुर्गों के अंतिम अरदास के अवसर पर क्यों नहीं। हमारे बुजुर्ग भी हमारे मार्गदर्शक हैं और हमें बचपन से ही दुनियावी संसार से अवगत कराते हैं। तो इस प्रकार से वह भी हमारे दुनियावी गुरु हैं।

अंत में सरदार शैलेंद्र सिंह ने संगत से आह्वान किया कि सीजीपीसी द्वारा बनाए गए उक्त नियमों पर चलकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का हौसला बढ़ाएं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।



CGPC NEWS-सोनारी गुरुद्वारा में सरदार शैलेंद्र सिंह ने अंतिम अरदास के लंगर के प्रति संगत को जागरूक किया।



JAMSHEDPUR-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में किर्तन दरबार का आयोजन।



jamshedpur-सरबजीत कौर बेदी सीतारामडेरा गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान चुनीं गयीं।



jamshedpur-समाज में झूठ और प्रोपेगेंडा परोसना कौमी एकता को कमजोर करता है- भगवान सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *