Loading ...

jamshedpur-शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब सोनारी में रक्तदान शिविर आयोजित.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब सोनारी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी द्वारा ब्लड वॉरियर्स के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें सिख नौजवान सभा सोनारी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

गुरु साहिब की कृपा और संगत के सहयोग से शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। आयोजकों ने इस पुनीत कार्य में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी ने समाज के लोगों से भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

गुरुद्वारा साहिब सोनारी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह एवं महासचिव सरदार गुरदयाल सिंह को रक्तदान शिविर के सफल आयोजन एवं सहयोग के लिए ब्लड वॉरियर्स और सिख नौजवान सभा सोनारी द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं शिविर के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने 87वीं बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। उनके इस सराहनीय योगदान के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया।



jamshedpur-जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन.



jamshedpur-सिख बच्चियों को अपने कौम के प्रति जागरूक करने हेतु पंजाबी फिल्म “पछतावा” जल्द होगी रिलीज़।



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में गुरमत ज्ञान समर कैंप का आयोजन।



jamshedpur-नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई पहल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *