jamshedpur-भारतीय जनता पार्टी साकची पूर्वी मंडल द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न.

jamshedpur
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR
कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
आज दिनांक 11 जनवरी 2026, रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी साकची पूर्वी मंडल के अंतर्गत नौ नंबर बस स्टैंड, साकची पलंग मार्केट के सामने कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह सेवा कार्य साकची पूर्वी मंडल के अभिभावक श्री गुरुदेव सिंह जी ‘राजा’ के नेतृत्व में तथा माननीय जमशेदपुर लोकसभा सांसद श्री विद्युतवरण महतो जी के द्वारा प्रदत्त कंबलों के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने हेतु कंबलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान श्री भगवान सिंह जी, श्री शैलेंद्र सिंह जी, श्री गुरुदेव सिंह जी ‘राजा’, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी साकची पूर्वी मंडल के अध्यक्ष श्री युवराज सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सभी अतिथियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता और सामाजिक दायित्व का सशक्त उदाहरण बताया।
भारतीय जनता पार्टी साकची पूर्वी मंडल द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
💥विशेष उपस्थिति 💥
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से श्री भगवान सिंह जी सरदार शैलेंद्र सिंह जी सुखविंदर सिंह राजू सुखदेव सिंह बिट्टू अमरजीत सिंह चंचल सिंह हरविंदर सिंह मनटु परविनदर सिंह सोहल अजीत गंभीर की गरिमामयी उपस्थिति रही।