Loading ...

jamshedpur-मानगो गुरुद्वारा साहिब में साहिबजादों को समर्पित ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

sikh media jamshedpur

साहिबजादों की शहादत को समर्पित खून दान कैंप का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर: मानगो गुरुद्वारा साहिब में “सफर- ए-शहादत कार्यक्रम के अंतर्गत साहिबजादों की शहादत को समर्पित खून दान कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 79 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

इस संबंध में मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान् सिंह ने संवाददाता को बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानगो गुरुद्वारा कमेटी द्वारा शहीदी सप्ताह को समर्पित “सफर- ए-शहादत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे सप्ताह में अनेक धार्मिक समागम आयोजित किए गए। इस समागम में स्थानीय बच्चों एवं महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पंजाब के चंडीगढ़ से आये पंथ प्रचारक भाई अमरीक सिंह जी चंडीगढ़ वालों ने संगत को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार के शहादत का वृतांत इन तीन दिनों में अपने चार दिवान में संगत से साझा किया।
इस दौरान संगत भी गुरु इतिहास की जानकारी के लिए काफी उत्सुक नजर आयी।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 28 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सौजन्य से गुरुद्वारा साहिब परिसर में खुन दान कैंप नेत्र जाँच शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन ब्रह्मा नंद हास्पिटल के सहयोग से किया गया। जिसमें संगत का भरपूर सहयोग मिला। और 79 यूनिट ब्लड का कलेक्शन हुआ।
इस अवसर पर प्रधान सरदार भगवान् सिंह ने सभी संगत का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *