Loading ...

jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

श्री अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत गुरबाणी किर्तन दरबार सजाया गया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर: सोनारी स्थित गुरुद्वारा साहिब में सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्त्री सत्संग सभा सिख नौजवान सभा के संयुक्त तत्वावधान से दशमेश पिता साहिबे कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।
इस अवसर पर सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुंदर सजावट किया गया। और पालकी साहिब को फुलों से सजाया गया। श्री अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत गुरबाणी किर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा गुरबाणी गायन करके संगत को निहाल किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के हेडग्रंथी भाई रामप्रीत सिंह जी एवं भाई मनप्रीत सिंह जी ने अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।

Balbir singh president Sonari gurudwara

इस बीच सोनारी गुरुद्वारा साहिब में विशेष अतिथियों ने गुरु महाराज जी के चरणों में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के श्री आस्तिक महतो सोनारी थाना प्रभारी श्री मधुसूदन डे डा. जयराम दास नेशनल एक्सक्यूटिव चेयरमैन ह्यूमन राइट एवं सोशल जस्टिस मिशन एवं एस.एस. चांद जीएम टीआरएफ जिन्होंने गुरुद्वारा साहिब को रोटी बनाने की मशीन की सेवा की। तथा सुंदर नगर की रहने वाली सिख बच्ची अमृत कौर जिसने म्यूजिक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उन सभी को सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे गुरु का अतूट लंगर वरताया गया।

इस बीच कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने मीडिया को एक खास जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 1 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक “सिमरन दिवस” का आयोजन किया गया है। उन्होंने संगत से अपील करते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हाजरी भरकर गुरु जस गायन करके अपना जीवन सफल करें।



jamshedpur-वरिष्ठ समाजसेवी जोगी मिश्रा उर्फ गुरु जी पंचतत्व में विलीन पार्वती घाट में किया गया दाह संस्कार.



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में बनेगा हाइटेक लंगर हाल, 5 सदस्यीय टीम का गठन।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा के नवनियुक्त प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर हुए सम्मानित।



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में चल रहे चार दिवसीय गुरमत ज्ञान समर कैंप का समापन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *