Press Conference-प्रेसवार्ता-31 दिसंबर को टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में सजेगा भव्य किर्तन दरबार।

Press Conference
sikh media jamshedpur
आगामी 31 दिसंबर को सिख नौजवान सभा के नेतृत्व में ” नया साल गुरु दे नाल” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
जमशेदपुर- सिख नौजवान सभा द्वारा टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में 31 दिसंबर की रात में नये साल के आगमन पर एक भव्य किर्तन दरबार का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके विस्तार और संगत को जानकारी देने के लिए टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल में सिख नौजवान सभा द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सिख नौजवान सभा के सदस्यों के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह एवं कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं मौजूद थीं।
आयोजन के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए नौजवान सभा के चेयरमैन सरदार जसबीर सिंह गिल ने कहा कि आगामी 31 दिसंबर को सिख नौजवान सभा के नेतृत्व में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से नये साल के आगमन के उपलक्ष्य पर ” नया साल गुरु दे नाल” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से साक्ची गुरुद्वारा मैदान में नये साल का कार्यक्रम हो रहा है। लेकिन अब हम चाहते हैं कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन अब टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में भी हो। ताकि इस इलाके के बुजुर्ग जो ठंड के वजह से साक्ची नहीं जा पा रहे थे। उनको ध्यान मे रखते हुए भी नये साल का उक्त कार्यक्रम का बड़े स्तर पर आयोजन टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में करवाया जा रहा है। जिसमें पंथ प्रसिद्ध जत्थे गुरबाणी किर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संगत के लिए चाय नाश्ते का प्रबंध रहेगा।
इस बीच टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसी भी प्रोग्राम का प्रचार प्रसार करने के लिए मीडिया ही एकमात्र माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम के बारे मे बताया कि उक्त कार्यक्रम सिख नौजवान सभा की ओर से प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से बड़े स्तर पर कर रही है। जिसमें 31 दिसंबर को शाम 7 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। और गुरबाणी शबद किर्तन करते हुए संगत नये साल में प्रवेश करेंगे। जिसमें आलौकिक दृश्य देखने को मिलेगा। इस दौरान संगत की सुविधा के लिए पार्किंग की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है।
इस बीच स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने भी सिख नौजवान सभा के सदस्यों को प्रोत्साहित किया। और कहा कि नौजवान पीढ़ी द्वारा किया जा यह कार्यक्रम सराहनीय कदम है। उनके इस कार्य में हम सब कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है.
कमेटी सदस्य सरदार चरणजीत सिंह ने सिख नौजवान सभा के समस्त सदस्यों का हौसला बढ़ाने के साथ साथ संगत से अपील करते हुए कहा कि 31 दिसंबर को होने वाले किर्तन दरबार में हाजरी भरकर वाहेगुरु सिमरन करते हुए नये साल में प्रवेश करें।
सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार रंजीत सिंह ने संगत से बेनती करते हुए कहा कि 31 दिसंबर को नये साल के इस कार्यक्रम में रात 12 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर फुलों की वर्षा की जाएगी। और उसके उपरांत आतिशबाजी भी होगी। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम का मकसद संगत को गुरु घर से जोड़ने और नया साल गुरु के गोद में मनाने का मकसद है।प्रधान सरदार रंजीत सिंह ने कहा कि इस विशेष किर्तन दरबार में भाई हरमीत सिंह जी भाई प्रभजोत सिंह मनी भाई गुरदीप सिंह जी निक्कू भाई मंजीत सिंह जी दिल्ली वाले हाजरी भरकर संगत को गुरबाणी किर्तन से निहाल करेंगे