Loading ...

jamshedpur-बीबी रविंदर कौर दोबारा सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बनीं।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

sikh media jamshedpur

बीबी रविंदर कौर को सर्वसम्मति से दोबारा तीन साल के लिए प्रधान चुन लिया गया है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स,रिफ्यूजी कालोनी, बीबी इंद्रजीत कौर( President Istri Satsang Sabha Gourishanker Road),गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर: आज सीजीपीसी कार्यालय में सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जमशेदपुर के सभी गुरुद्वारा साहिब की स्त्री सत्संग सभा की सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति थी।जिसमें बीबी रविंदर कौर को सर्वसम्मति से दोबारा तीन साल के लिए प्रधान चुन लिया गया है।(नीचे पढें पूरी खबर)

मीटिंग की शुरुआत गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास करके हुई। उसके बाद प्रधान बीबी रविंदर कौर ने संगत को संबोधित किया। और अपने पिछले 3 साल के कार्यों से अवगत कराया। सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन बीबी कमलजीत कौर ने प्रधान बीबी रविंदर कौर द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बीबी रविंदर कौर अपने पिछले तीन साल के कार्यकाल के दौरान सबको साथ लेकर चलीं और उन्होंने सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा द्वारा पूजनीय माता साहिब कौर जी का जनम दिहाड़ा मनाने की जो शुरुआत की है वह सराहनीय कदम है।

इस बीच सरदार शैलेंद्र सिंह ने शहर में दो नगर किर्तन निकलने की जानकारी संगत को दिया। जिसमें से एक 21 दिसंबर को शहीदी दिवस पर तार कंपनी गुरुद्वारा साहिब से निकल कर सड़क मार्ग से मुसाबनी गुरुद्वारा साहिब के लिए निकलेगा। तथा दूसरा नगर किर्तन 4 जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर रिफ्यूजी कालोनी गुरुद्वारा साहिब से निकलेगा। इस मौके पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान् सिंह ने अपने संबोधन में संगत से अपील करते हुए कहा कि उक्त दोनों नगर किर्तन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों। सरदार शैलेंद्र सिंह एवं सरदार भगवान् सिंह ने बीबी रविंदर कौर को दोबारा प्रधान चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस बीच बीबी रविंदर कौर भावुक होकर सभी स्त्री सत्संग सभा का धन्यवाद किया। और कहा कि संगत ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसपर वह खरा उतरेंगी। और नई उर्जा और उत्साह से सबको साथ लेकर चलेंगी।
इस बीच सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन बीबी कमलजीत कौर ने सिख मीडिया का भी आभार प्रकट किया।


jamshedpur-बलबीर कौर को पदयात्रा मे बाटा चौक रेलवे फाटक चौक में भारी जन समर्थन मिला.


jamshedpur-ਜੋ ਅਵਾਰਡ ਸਾਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਹੈ, ਉਹ ਕਿਸੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਜਾਂ ਸੰਸਥਾ ਦਾ ਨਹੀਂ-ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ. ਭਗਵਾਨ ਸਿੰਘ


jamshedpur-बिस्टूपुर में SAPPHIRE RESTRO, CAFE’ BAR का उद्घाटन। सीजीपीसी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


Good News-मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने किया सम्मानित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *